लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में वांछित आतंकी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली। साल 2021 के लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हत्थे चढ़ गया। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा गया। यह जानकारी एनआईए ने दी । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 01 दिसंबर को फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह

Advertisement

नई दिल्ली। साल 2021 के लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हत्थे चढ़ गया। उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा गया। यह जानकारी एनआईए ने दी । राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 01 दिसंबर को फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को मलेशिया के कुआलालम्पुर से आने पर गिरफ्तार किया है।

एनआईए ने बताया कि हरप्रीत, लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी है। रोडे पाकिस्तान स्थित इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख है। लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ विशेष एनआईए अदालत से गैर जमानती वारंट और लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.