मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में दफनाया

औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में एक शर्मनाक घटना हुई है, जहां एक मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कुछ दिन बाद जब घर से दुर्गंध

Advertisement

औरंगाबाद : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज में एक शर्मनाक घटना हुई है, जहां एक मां ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी है। हत्या कर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। कुछ दिन बाद जब घर से दुर्गंध आने लगी तो मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी।

पुलिस ने ग्रामीणों को महिला के घर की तरफ जाने से रोक दिया। पटना से एफएसएल की टीम को बुलायी गई। टीम मौके पर पहुंचकर घर में गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और महिला से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले इस महिला की 17 वर्षीय बेटी की भी मौत हो गयी थी। औरंगाबाद की एसडीपीओ स्वीटी सेहरावत ने बताया कि पुलिस अब इस बात का भी पता लगा रही है कि कही महिला ने ही अपनी बेटी की भी हत्या तो नहीं की थी। हत्या की इस घटना के बाद से गांव के लोग भी सकते में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *