जी-20 सम्मेलन का कार्यक्रम तय करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन का कार्यक्रम तय करने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में होने वाली सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। जी-20 सम्मेलन के तहत अगले साल सितंबर तक देश में कई कार्यक्रम होंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के

Advertisement

नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन का कार्यक्रम तय करने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में होने वाली सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। जी-20 सम्मेलन के तहत अगले साल सितंबर तक देश में कई कार्यक्रम होंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक के लिए 40 पार्टियों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया है।

इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहेंगे। 01 दिसंबर को भारत औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभाल चुका है। इस सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान देश के 32 शहरों में 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ज्यादातर कार्यक्रम दिल्ली में होंगे। जी-20 शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन दिल्ली में अगले साल 09 और 10 सितंबर को होगा।

इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन के भी हिस्सा लेने की संभावना है। जी-20 से संबंधित एक आयोजन चेन्नई में भी होना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *