ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने आईपीएल में पूरे किये 200 छक्के

Visakhapatnam। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने 200 छक्के पूरे किए। रसेल ने केवल 19 गेंदों में 215.79 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की

Advertisement

Visakhapatnam। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अपने 200 छक्के पूरे किए।

रसेल ने केवल 19 गेंदों में 215.79 के स्ट्राइक रेट से 41 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 17वें ओवर में मिशेल मार्श की गेंद पर छक्का जड़कर अपना 200वां छक्का पूरा किया।

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 100 विकेट पूरे किए थे। रसेल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन (39 गेंद, 85 रन, 7 चौके, 7 छक्के), अंगक्रिस रघुवंशी (27 गेंद, 54 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आंद्रे रसेल (19 गेंद, 41 रन, 4 चौके, 3 छक्के) और रिंकू सिंह (8 गेंद, 26 रन, 1 चौका, 3 छक्का) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका, 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *