आईपीएल 2024: ऋषभ पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना

Visakhapatnam। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापत्तनम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बुधवार को खेले गए टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा गुरुवार को जारी एक आधकारिक

Advertisement

Visakhapatnam। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर विशाखापत्तनम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बुधवार को खेले गए टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा गुरुवार को जारी एक आधकारिक बयान में कहा गया, “न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का यह सीज़न का दूसरा अपराध था, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।”

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नरेन (39 गेंद, 85 रन, 7 चौके, 7 छक्के), अंगक्रिस रघुवंशी (27 गेंद, 54 रन, 5 चौके, 3 छक्के), आंद्रे रसल (19 गेंद, 41 रन, 4 चौके, 3 छक्के) और रिंकू सिंह (8 गेंद, 26 रन, 1 चौका, 3 छक्का) की विस्फोटक पारियों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवरों में 166 रन पर सिमट गई। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत (55) और ट्रिस्टन स्टब्स (54) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका, 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *