फीफा विश्व कप से बाहर होने पर स्विट्जरलैंड के प्रबंधक ने कहा-हार दर्दनाक, पुर्तगाल बेहतर टीम

लुसैल। फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल से हारने के बाद, स्विट्जरलैंड के प्रबंधक मूरत याकिन ने कहा कि पुर्तगाल एक बेहतर टीम थी और यह हार उनके लिए दर्दनाक है। 21 वर्षीय गोंकालो रामोस की हैट्रिक और पेपे, राफेल गुएरेइरो और राफेल

Advertisement

लुसैल। फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल से हारने के बाद, स्विट्जरलैंड के प्रबंधक मूरत याकिन ने कहा कि पुर्तगाल एक बेहतर टीम थी और यह हार उनके लिए दर्दनाक है।

21 वर्षीय गोंकालो रामोस की हैट्रिक और पेपे, राफेल गुएरेइरो और राफेल लीओ के 1-1 गोलों की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराकर फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मूरत ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, “पुर्तगाल के खिलाफ हमने देखा कि हमारी योजना काम नहीं कर रही थी, और हम शायद कुछ चुनौतियों से चूक गए जहां हमें और अधिक करना चाहिए था। लेकिन हमें स्वीकार करना होगा कि वे बेहतर, तेज़ और अधिक आक्रामक थे। हमारी योजना काम नहीं आई और हमें इसे स्वीकार करना होगा। मैं पुर्तगाल को इस जीत पर बधाई देता हूं । यह हार दर्दनाक है, हम दुखी हैं। हम देश को खुश करना चाहते थे,लेकिन हमने आज हम वह हासिल नहीं कर सके।”

उन्होंने कहा,”हमने आज एक मैच गंवा दिया। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें बहुत निराशावादी होना चाहिए और हर चीज की आलोचना करनी चाहिए। टीम ने बहुत अच्छा जज्बा दिखाया है, उनके पास आज के लिए शानदार योजनाएं थीं, और जहां से हमने [सर्बिया के खिलाफ] छोड़ा था, वहां से शुरू करना चाहते थे। आज हमें यह स्वीकार करना होगा कि पुर्तगाल की टीम बेहतर थी। हम एक टीम के रूप में इस हार से बाहर निकलेंगे और आगे देखेंगे।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.