मुख्यमंत्री 21 अक्टूबर को आयेंगे कर्रा , तैयारियों को लेकर झामुमो ने की बैठक

खूंटी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्रा आयेंगे। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित डाक-बंगला में सोमवार को मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की सोमवार

Advertisement

खूंटी। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्रा आयेंगे। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित डाक-बंगला में सोमवार को मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की सोमवार को जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झामुमो पंचायत से लेकर जिला समिति पुरी तरह तैयार है, परा कार्यकर्ताओं में तालमेल की कमी है, जिसे दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों का लाभ झामुमो को 2024 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा और खूंटी और तोरपा दोनों सीटों पर झामुमो उम्मीदवारों की जीत होगी। जुबैर अहमद ने बताया कि 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कर्रा के मनरेगा पार्क भी जायेंगे। कार्यक्रम को केन्द्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष भोला नाथ लाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, जिप अध्यक्ष मसीह गुडिया, केन्द्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष मगन मनजीत तिडू, सुदीप गुड़िया, झामुमो खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहलता कन्डुलना ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.