केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री को भेजा आमंत्रण पत्र

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 27-28 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में बुलाया है। इस शिविर में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा

Advertisement

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 27-28 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में बुलाया है। इस शिविर में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा होगी।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे आमंत्रण पत्र में कहा है कि 27 और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की जाएगी। इनमें पुलिस व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड से संबंधित प्रासंगिक मुद्दों मंथन होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा है कि वे मुख्यमंत्री चिंतन शिविर में उपस्थित रहने और अपने बहुमूल्य सुझावों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। यह भी अनुरोध है कि शिविर में गृह सचिव और डीजीपी भी उपस्थित रहें। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस शिविर में झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया है, क्योंकि इन राज्यों के मुख्यमंत्री गृह मंत्रालय अपने पास ही रखे हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.