संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव में शुक्रवार की देर रात संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को घटना के बाद फरार हो गए आरोपित

Advertisement

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव में शुक्रवार की देर रात संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को घटना के बाद फरार हो गए आरोपित मनोज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नवागढ़ निवासी मनोज प्रसाद और उनके भाई दिलीप प्रसाद के बीच संपत्ति विवाद को लेकर पिछले एक वर्षों से लगातार विवाद चल रहा था। इसी बीच शुक्रवार की रात दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर एक बार फिर झगड़ा हुआ, जिससे नाराज होकर बड़े भाई मनोज प्रसाद ने छोटे भाई दिलीप प्रसाद पर गोली चला दी। गोली दिलीप प्रसाद के गर्दन में जा लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मनोज प्रसाद वहां से फरार हो गया।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन की और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। साथी फरार आरोपित मनोज प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ की। इसके बाद चंदवा थाना क्षेत्र से शनिवार को आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लातेहार थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि संपत्ति विवाद के मामले में हत्या हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.