भाजपा आज सारे देश में फूंकेगी पाकिस्तान, बिलावल का पुतला

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज (शनिवार) देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। सभी राज्यों में पाकिस्तान के साथ बिलावल का पुतला फूंका जाएगा। भाजपा का कहना है कि टिप्पणी का उद्देश्य पाकिस्तान की

Advertisement

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज (शनिवार) देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। सभी राज्यों में पाकिस्तान के साथ बिलावल का पुतला फूंका जाएगा। भाजपा का कहना है कि टिप्पणी का उद्देश्य पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था, अराजकता, सेना में मतभेद और बिगड़ते वैश्विक संबंधों से दुनिया का ध्यान हटाना और गुमराह करना है।

भाजपा ने कहा है कि दुनिया ने देखा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कैसे पाकिस्तानी छात्रों को भी बचाया था। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अमिट छाप छोड़ी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान को उपहास और अपमान का सामना करना पड़ा है। बिलावल ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, वह निंदनीय है। बिलावल का कद नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करने लायक नहीं है।

इस टिप्पणी पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बिलावल के पूर्वज कश्मीर, पंजाब, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और कराची में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार थे। किसी देश के विदेश मंत्री के ऐसे बयान निंदनीय हैं।इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय भी बिलावन के बयान की निंदा कर चुका है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिलावल का बयान ‘असभ्यता’ से पूर्ण है। पाकिस्तान को मानसिकता बदलने की जरूरत है। बिलावल की यह टिप्पणी पाकिस्तान का असली चेहरा दिखा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.