कैरलि स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : एच. ई. सी. टाउनशिप, सेक्टर -2, धुर्वा स्थित कैरलि स्कूल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत रांची के 13 विद्यालयों के विद्यार्थी,

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : एच. ई. सी. टाउनशिप, सेक्टर -2, धुर्वा स्थित कैरलि स्कूल में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत रांची के 13 विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्राचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय क्वायर द्वारा विद्यालय प्रार्थना से हुआ। मौके पर परमजीत कौर ने सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योगाभ्यास को जीवन की अनिवार्यता के संबंध में कहा।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश पिल्लई ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को दर्शाते हुए कहा कि योग हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास में सर्वाधिक सहायक है, जिसे आज समूचे विश्व ने स्वीकार लिया है। तत्पश्चात विद्यालय के योग शिक्षक राजेश कुमार चौधरी ने योग सत्र का आरम्भ करते हुए मंत्रोच्चार, महामृत्युंजय मन्त्र, गायत्री मन्त्र का पाठ के साथ विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम सभी विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.