झारखंड वन विभाग में निकली भर्ती, 21 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू

रिसर्च एसोसिएट से लैब टेक्नीशियन तक के पदों पर होगी संविदा आधारित नियुक्ति, अधिकतम ₹58,000 मासिक मानदेय के साथ मिलेगा 18% HRA Ranchi : झारखंड में सरकारी विभाग के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार के

झारखंड वन विभाग में निकली भर्ती, 21 नवंबर को वॉक-इन-इंटरव्यू
Advertisement
  • रिसर्च एसोसिएट से लैब टेक्नीशियन तक के पदों पर होगी संविदा आधारित नियुक्ति, अधिकतम ₹58,000 मासिक मानदेय के साथ मिलेगा 18% HRA

Ranchi : झारखंड में सरकारी विभाग के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल छह पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 21 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

यह नियुक्ति चार वर्षीय परियोजना के तहत संविदा के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया वन संरक्षक (रोपण, अनुसंधान एवं मूल्यांकन), रांची के कार्यालय की ओर से संचालित की जा रही है।

किन पदों पर होगी भर्ती और कितना मिलेगा मानदेय?

विभाग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, रिसर्च एसोसिएट के एक पद पर 58,000 रुपये मासिक मानदेय के साथ 18 प्रतिशत HRA दिया जाएगा। वहीं, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के दो पदों के लिए 42,000 रुपये और प्रोजेक्ट एसोसिएट के दो पदों के लिए 25,000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है। लैब टेक्नीशियन के एक पद पर 20,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। इन सभी पदों पर 18 प्रतिशत HRA भी देय होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • रिसर्च एसोसिएट: M.Sc. Agriculture (Seed Science & Technology/Plant Breeding), M.Sc. Forestry या M.Sc. Botany की डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी अनिवार्य है। शोध अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: संबंधित विषय में M.Sc. की डिग्री और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी जरूरी है।
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany की डिग्री आवश्यक है।
  • लैब टेक्नीशियन: B.Sc. Agriculture, Forestry या Botany की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा की बात करें तो रिसर्च एसोसिएट के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए 28 वर्ष तथा प्रोजेक्ट एसोसिएट और लैब टेक्नीशियन के लिए 30 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 21 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। SC, ST, OBC और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम चार वर्ष की छूट मिलेगी।

कब और कहां होगा इंटरव्यू?

वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों का पंजीयन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा। इंटरव्यू सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इसका आयोजन पलाश सभागार, ब्लॉक-बी, वन भवन, डोरंडा, रांची में किया जाएगा। सुबह 11 बजे के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ये दस्तावेज लेकर पहुंचें अभ्यर्थी

उम्मीदवारों को अपडेटेड बायोडाटा (CV), पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, सभी अंकपत्र तथा प्रमाण पत्रों और अंकपत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। कंप्यूटर और MS Office (Word, Excel और PowerPoint) का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

नियुक्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें

सभी नियुक्तियां अस्थायी और संविदा आधारित होंगी। प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष या परियोजना की शेष अवधि, जो भी पहले समाप्त हो, के लिए होगी। इन पदों पर नियमितीकरण का कोई प्रावधान नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर इंटरव्यू से पहले लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है।

चयनित उम्मीदवारों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना अनिवार्य होगा। उन्हें झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में भी काम करना पड़ सकता है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा।

क्या है परियोजना का उद्देश्य?

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड में स्वदेशी वृक्ष प्रजातियों के कैंडिडेट प्लस ट्रीज (CPTs) और सीड प्रोडक्शन एरिया की पहचान एवं मैपिंग करना है। इसके अलावा बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक विज्ञापन के लिए उम्मीदवार झारखंड वन विभाग की वेबसाइट forest.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *