बंगाल में और बढ़ेगी ठंड, पारा लुढ़का

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी अपने बयान में बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। अधिकतम

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी अपने बयान में बताया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। अधिकतम तापमान भी महज 26 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अनुमान है कि इस सप्ताह तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी जिसकी वजह से ठंड बढ़ेगी।

कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसके कारण वहां कड़ाके की ठंड पहले से ही पड़ रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *