हटिया- खड़गपुर ट्रेन 20 को रहेगी रद्द

रांची। आद्रा मंडल के आद्रा -मेदिनीपुर रेलखंड पर 20 दिसम्बर को मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सब-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा। इससे रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या

Advertisement

रांची। आद्रा मंडल के आद्रा -मेदिनीपुर रेलखंड पर 20 दिसम्बर को मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सब-वे का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा। इससे रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस 20 दिसम्बर को खड़गपुर से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 20 दिसम्बर को हटिया से रद्द रहेगी।

जबकि ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस 20 दिसम्बर को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, महुदा, आद्रा, खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा 20 दिसम्बर को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर, आद्रा, महुदा, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला होकर चलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *