कोविड़ ड्यूटी के दौरान मृत राजकीय कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये सहायता राशि के सौंपे चैक

अलवर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर दौरे के दौरान संवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान मृत राजकीय कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक सौंपे। नीमराणा के सनित कुमार एवं रैणी के रामेश्वर दयाल मीणा पटवारी के

Advertisement

अलवर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर दौरे के दौरान संवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान मृत राजकीय कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक सौंपे।

नीमराणा के सनित कुमार एवं रैणी के रामेश्वर दयाल मीणा पटवारी के पद पर कार्यरत थे। उक्त दोनों कार्मिक कोविड़ ड्यूटी करते समय संक्रमित हो गए तथा उपचार के दौरान सनित कुमार की 9 मई, 2021 एवं रामेश्वर दयाल मीणा की 16 मई, 2021 को मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने उक्त दोनों कार्मिकों के आश्रितों संजू पत्नी स्व. सनित कुमार एवं कान्ता बाई पत्नी स्व. रामेश्वर दयाल मीणा को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक सौंपे।

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा कोरोना महामारी में राजकीय कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोविड संक्रमण से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा संजू को कनिष्ठ सहायक एवं कान्ता बाई को प्रयोगशाला सहायक के पद पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति भी दी जा चुकी है।

इस दौरान राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राजस्थान राज्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़, विधायक राजेन्द्र पारीक, जिला कलक्टर जितेन्द्र सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *