अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का नया मोशन पोस्टर जारी

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘भोला’ का नया मोशन पोस्टर मंगलवार को जारी हो गया। इस पोस्टर को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला। 30 मार्च 2023।’ फिल्म

Advertisement

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘भोला’ का नया मोशन पोस्टर मंगलवार को जारी हो गया। इस पोस्टर को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘एक चट्टान, सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला। 30 मार्च 2023।’

फिल्म के इस मोशन पोस्टर में सबसे पहले स्क्रीन पर लिखा होता है- एक चट्टान, सौ शैतान। बैकग्राउंड से आवाज आती है- बड़ा बवाल काटे हो, अरे का नाम है तुम्हारा मरदवा? पहले कभी दिखे नहीं! इसके बाद अजय देवगन की आवाज आती है- दिखे होते तो तू नहीं दिखता। इसके बाद अजय देवगन का लुक सामने आता है।

फिल्म के इस मोशन पोस्टर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि यह एक पावर पैक्ड फिल्म होगी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री तब्बू भी लीड रोल में नजर आयेंगी। भोला एक एक्शन से भरपूर इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी। अजय देवगन फिल्म में अभिनय के साथ -साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल 30 मार्च को रिलीज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *