एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 लोगों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Kathmandu : नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, हादसे में पायलट घायल

Kathmandu : काठमांडू एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 लोगों की मौत
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Kathmandu : नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, हादसे में पायलट घायल है और अस्पताल में भर्ती है। यह दुर्घटना तब हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी। यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि सौर्य एयरलाइंस का विमान काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक निजी एयरलाइन का विमान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने के दौरान ही विमान रनवे पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 यात्रियों की मौत हो गयी। वहीं, हादसे में विमान का पायलट घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है।
घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है। आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता दिखायी दे रहा है। सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल से 18 शव बरामद किये गये हैं।

त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता सुभाष झा के अनुसार, यह हादसा पोखरा जा रहे विमान के उड़ान भरने के दौरान रनवे पर गड़बड़ी के कारण हुआ। टीआईए के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया – विमान में कोई यात्री सवार नहीं था बल्कि कुछ तकनीकी कर्मी थे। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान जमीन पर गिर गया और आग के गोले में बदल गया। हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनट में विमान का संतुलन बिगड़ गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.