सावन पूर्णिमा के उत्सव पर सिमलिया सुकरा महादेव मंदिर में किया गया महाभंडारे का आयोजन

Ranchi : रातू क्षेत्र के सिमलिया नयाटोली सुकारा महादेव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी व सावन पूर्णिमा के अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के मास्टर सेन दत्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह

सावन पूर्णिमा के उत्सव पर सिमलिया सुकरा महादेव मंदिर में किया गया महाभंडारे का आयोजन
Advertisement

Ranchi : रातू क्षेत्र के सिमलिया नयाटोली सुकारा महादेव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी व सावन पूर्णिमा के अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के मास्टर सेन दत्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुकरा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने अपने परिवार व क्षेत्र की सुख–समृद्धि की कामना की। वहीं, राष्ट्रवादी भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह ने भी पत्नी रूबी सिंह के साथ जलाभिषेक कर फल–फूल, बेलपत्र, प्रसाद आदि चढ़ाया।

उन्होंने बताया कि सावन की हर सोमवारी को भंडारे का आयोजन, तथा अंतिम सोमवारी के उत्सव पर महाभंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूड़ी-सब्जी व खीर परोसा गया। इस तरह का आयोजन होते देख क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित दिखे। भंडारे को सफल बनाने में मुख्य रूप से मामा जी, शिक्षक सेन दत्ता, कमलेश ठाकुर, मुन्ना वर्मा, रवि प्रजापति, संजय गोप, पप्पू तिवारी, रंजीत कुमार, धनंजय गोप, रामबच्चन, अनिल गुप्ता, सहानन्द, बबलू साहू के साथ अन्य बाबा के भक्त शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *