पीएम मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे

Warsaw। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड की राजकीय यात्रा पर हैं। दो दिवसीय यात्रा का आज अंतिम चरण है। वो आज सबसे पहले पोलैंड की राजधानी वॉरसा स्थित मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

पीएम मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे
Advertisement

Warsaw। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलैंड की राजकीय यात्रा पर हैं। दो दिवसीय यात्रा का आज अंतिम चरण है। वो आज सबसे पहले पोलैंड की राजधानी वॉरसा स्थित मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों की वीरता को भारत सदैव याद रखेगा।

पोलैंड की राजधानी वॉरसा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए भारतीय समुदाय के लोग बेताब दिखे। प्रधानमंत्री लोगों से मिले भी। बच्चों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड के यादगार पलों को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समयानुसार कल शाम पोलैंड पहुंचे। पोलैंड की सरजमीं पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारत-पोलैंड मित्रता को गति मिलेगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।

पीएम मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे
पीएम मोदी पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मोंटे कैसिनों के युद्ध स्मारक पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। इस सामुदायिक कार्यक्रम के संबोधन पर भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य आकाशदीप ने कहा, “हमें उनका संबोधन बहुत पसंद आया। हम सुबह से यहां उनका इंतजार कर रहे थे। उनके भाषण से पूरा हॉल ऊर्जा से भर गया।

प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में बुधवार को एक वीडियो वक्तव्य में कहा था कि प्रधानमंत्री महाराजा मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीन स्मारकों पर जाएंगे। इन स्मारकों के पीछे का इतिहास पोलैंड और भारत को एक बहुत ही खास तरीके से जोड़ता है। अगले दिन पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठकें हैं। वह पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से भी मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह भारत-पोलैंड व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए पोलैंड के व्यापारिक नेताओं से मिलेंगे। प्रधानमंत्री भारतविदों और कुछ कबड्डी खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *