जेसीआई का एक्सपो 26 सितम्बर से, कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Ranchi। रांची के जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) ने शुक्रवार को अपने 27वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन लाइन टैंक रोड स्थित कॉमर्स टावर में किया। अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो 26 सितम्बर से दो अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची

जेसीआई का एक्सपो 26 सितम्बर से, कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Advertisement

Ranchi। रांची के जूनियर चेंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) ने शुक्रवार को अपने 27वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन लाइन टैंक रोड स्थित कॉमर्स टावर में किया।

अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो 26 सितम्बर से दो अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के 350 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल एक्सपो में लगाएंगे। एक्सपो के मुख्य संयोजक श्याम अनुराग ने कहा कि कार्यालय में अब प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होंगे और एक्सपो के तैयारी की चर्चा करेंगे। एक्सपो की बेहतरी के लिए योजना बनाए जाएंगे और टीम को उनके कार्यों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही कहा कि हर साल एक्सपो पांच दिनों का होता है लेकिन इस साल झारखंड का यह बहुचर्चित कंस्यूमर फेयर सात दिनों का होगा।

जेसीआई का एक्सपो 26 सितम्बर से, कार्यालय का हुआ उद्घाटन
जेसीआई का एक्सपो 26 सितम्बर से, कार्यालय का हुआ उद्घाटन

एक्सपो के मीडिया प्रभारी प्रतीक जैन ने कहा कि इस वर्ष एक्सपो में ऑटोमोबाइल्स के सभी बड़े ब्रांड अपने स्टाल लगा रहे हैं। एक्सपो को बिल्कुल नए रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है। ऑटो जोन के अलावा फर्नीचर जोन, महिलाओं के लिए खास पिंक हेंगर, फ़ूड जोन, स्टार्ट अप जोन, एम्यूजमेंट पार्क आदि भी रहेंगे। एक्सपो में रोज नये नये इवेंट्स भी होंगे।

इस दौरान सचिव मयंक अग्रवाल, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, आनंद धानुका, नारायण मुरारका,अभिनव मंत्री, गौरव अग्रवाल अमित खोवाल, संजय जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.