अदाणी फॉउंडेशन ने टीबी के 80 मरीजों को प्रदान किया पोषण किट

Badkagaon : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने तीसरे चरण के तहत छठे और अंतिम कैंप में गोद लिए 80 टीबी मरीजों के बीच निःशुल्क पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन की

अदाणी फॉउंडेशन ने टीबी के 80 मरीजों को प्रदान किया पोषण किट
Advertisement

Badkagaon : गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने तीसरे चरण के तहत छठे और अंतिम कैंप में गोद लिए 80 टीबी मरीजों के बीच निःशुल्क पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन की ओर से वितरित किए गए प्रत्येक किट में च्वयनप्राश, अरहर दाल, चना, गुड़, हरा मूंग, सरसों तेल और हॉर्लिक्स जैसी आहार सामग्रियां शामिल हैं। ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत छः महीने के ईलाज के दौरान रोगियों को सभी छः माह पोषक आहार प्रदान किया गया। तीनों चरण के तहत अब तक 210 टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है, जिनमें से अधिकतर अब स्वस्थ हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने देश को टीबी मुक्त बनाने की भी शपथ ली। सबने एक स्वर में कहा कि अपने मोहल्ले, गांव और शहर को टीबी मुक्त बनाना है। इस अवसर पर बड़कागांव स्थित सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है। इसके अलावा अदाणी फॉउंडेशन द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्षेत्र के मरीजों के लिए आपात परिस्थिति में यह एम्बुलेंस सुविधा त्वरित रूप में उपलब्ध है। आगे उन्होंने बताया कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से अब तक 210 टीबी के मरीजों को गोद लिया जा चुका है, इनमें से अधिकतर अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, नए 80 मरीजों को लगातार छह महीने तक पोषण आहार प्रदान किया गया। अभी इन्हें छठे और आखिरी महीने का किट वितरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीबी के ईलाज में अदाणी फॉउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार का लाभ मिल रहा है। यह नेक पहल प्रशंसनीय है।

लाइलाज नहीं है टीबी की बीमारी, समय पर करवाएं उपचार
कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी, यूएसएड के प्रखंड टीबी समन्वयक डॉ अमित त्रिपाठी ने कहा कि मरीजों को दवा के अतिरिक्त पोषण आहार का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए ताकि जल्द से जल्द टीबी को ठीक किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि अदाणी फॉउंडेशन के इस प्रयास से टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। इसका समय पर उपचार करवा लिया जाए तो इससे हमेशा के लिए इससे छुटकारा मिल सकता है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए सार्थक कोशिश
अदाणी फॉउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न इलाकों में गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए सार्थक कोशिश हो रही है, जिसमें अच्छे चिकित्सकीय लाभ के के लिए क्षेत्र में लगातार निःशुल्क मेडिकल कैम्प और नेत्र जांच शिविर लगाए जाए रहे हैं, जहां ग्रामीणों के इलाज के साथ-साथ उन्हें आवश्यक दवाईयां और चश्मे तक प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा हरली हाई स्कूल में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षक भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उन्हें पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ प्रखंड के युवाओं के रोजगार के लिए भी अदाणी फॉउंडेशन ने सार्थक पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को सेना, पैरामिलिट्री, अग्निवीर और पुलिस बहाली के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के उप प्रबंधक मोहित गुप्ता और तारकेश्वर कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *