RKDF विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कौशल एवं तकनीकी ज्ञान कार्यशाला का समापन

Ranchi : RKDF विश्वविद्यालय, रांची कैंपस में पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस चटर्जी ने दीप जलाकर किया। पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने सभी विभागों के

RKDF विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कौशल एवं तकनीकी ज्ञान कार्यशाला का समापन
Advertisement

Ranchi : RKDF विश्वविद्यालय, रांची कैंपस में पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस चटर्जी ने दीप जलाकर किया। पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने सभी विभागों के छात्र एवं छात्राओं के लिए कौशल एवं तकनीकी ज्ञान में वृद्धि के लिए 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक आयोजित की। कार्यशाला में इंजीनियरिंग के 60 छात्र-छात्राओं ने पूरे 5 दिन तक उपस्थित रहकर सफल बनाई। उपस्थित सभी छात्रों को छात्र एवं छात्रों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस चटर्जी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यशाला के कोआर्डिनेटर डॉ राजीव रंजन ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यशाला में छात्र एवं छात्राओं को ऑटोकैड सॉफ्टवेयर को सिखाया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिभा का विकास होगा ऑटोकैड एक जॉब ओरिएंटेड सॉफ्टवेयर माना जाता है। इसका प्रयोग मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ग्रैफिक्स डिजाइन, विजुअल डिजाइन एवं एनीमेशन में किया जाता है। इसको सीखने से छात्र एवं छात्राओं में जॉब के ऑप्शन बढ़ जाते हैं।

RKDF विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कौशल एवं तकनीकी ज्ञान कार्यशाला का समापन
RKDF विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय कौशल एवं तकनीकी ज्ञान कार्यशाला का समापन

समापन समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस. चटर्जी ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से छात्रों को नए डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी प्राप्त होती है। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर अमित कुमार पांडे ने कहा कि ऑटोकैड एक टेक्निकल शब्द है, जो एक प्रोग्राम से लिया गया है। इस प्रोग्राम की शुरुआत 1977 में हुई थी। ऑटोकैड के साथ एआई टूल का प्रयोग बहुत आसानी से किया जा सकता है। यह एआई की सुविधाओं को डिजाइन करने की प्रक्रिया बहुत सरल बनता है। बहुत सटीकता से कार्य करता है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है। जिसका प्रयोग घर या बिल्डिंग का नक्शा बनाने में ही नहीं किया जाता बल्कि घर का डिजाइन के अतिरिक्त मैकेनिकल वर्क में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के डिजाइन और ड्राइंग बनाने में भी किया जाता है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव रंजन ने किया। इस अवसर पर समस्त विभागों के शिक्षक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *