बड़ी घटना को आमंत्रित कर रही 11 हजार वोल्टेज का तार

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोनहारा कला में झुलता 11 हजार वोल्टेज का बिजली तार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। विदित हो बरकट्ठा से कोनहारा कला होते हुए पचरुखी तिलैया को जोड़ने वाले इस रास्ते से

बड़ी घटना को आमंत्रित कर रही 11 हजार वोल्टेज का तार
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोनहारा कला में झुलता 11 हजार वोल्टेज का बिजली तार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। विदित हो बरकट्ठा से कोनहारा कला होते हुए पचरुखी तिलैया को जोड़ने वाले इस रास्ते से सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। साथ ही स्कूल बस एवं कभी कभी बड़ी गाड़ियां भी इस रास्ते से गुजरती है। और हाई वोल्टेज बिजली तार से हमेशा खतरा बना रहता है।

गौरतलब हो कि लगभग बीस लोगों के मकान के उपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजरा है। और कई हादसे अबतक हो चुके हैं। लेकिन बिजली विभाग अबतक अनजान बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस समस्या की अतिशीघ्र समाधान करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *