अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की कमी से लोगों की बढ़ी परेशानी

Barkatha : अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की कमी के कारण आमजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय से लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। ज्ञात हो विश्वम्भर यादव व सुरेंद्र पासवान मात्र दो राजस्व कर्मचारी है विश्वभर यादव बीमार रहते

अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की कमी से लोगों की बढ़ी परेशानी
Advertisement

Barkatha : अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की कमी के कारण आमजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। समय से लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। ज्ञात हो विश्वम्भर यादव व सुरेंद्र पासवान मात्र दो राजस्व कर्मचारी है विश्वभर यादव बीमार रहते है वे जनवरी में रिटायर करेंगे ।वहीं अंचल कार्यालय में 6 राजस्व कर्मचारी व एक अंचल निरक्षक का पद है इसके विरूद्ध मात्र दो कर्मचारी ही नियुक्त है जिससे आम लोगों का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है।

वहीं सीआई का पद प्रभार के भरोसे काम चलाया जा रहा है। 6 हल्का में दो कर्मचारी के भरोसे 17 पंचायतों का काम काफी कठिन है ज्ञात हो बरकट्ठा में छात्रों का प्रमाण पत्र, एलपीसी, मोट्यूशन, दाखिल खारिज, भूमि प्रतिवेदन का काम काफी प्रभावित हो रहा है। वहीं उपप्रमुख सुरजी देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बरकट्ठा अंचल कार्यालय में खाली पदों पर राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है। ताकि जनता की काम समय पर हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *