सोहराय पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने कपड़ों का किया वितरण

Godda : सोहराय पर्व के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट के निकटवर्ती ग्राम पेटवी संथाली और माली संथाली में आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय आदिवासी समुदाय के पारंपरिक

सोहराय पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का किया वितरण
Advertisement

Godda : सोहराय पर्व के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट के निकटवर्ती ग्राम पेटवी संथाली और माली संथाली में आदिवासी समुदाय के लोगों के बीच लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय आदिवासी समुदाय के पारंपरिक त्योहारों और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करना था। अदाणी पावर प्लांट के आस-पास स्थित आदिवासी क्षेत्र के लोगों के बीच अदाणी फाउंडेशन लगातार इस तरह के सहयोग करता रहा है। फाउंडेशन आदिवासी समुदाय के धार्मिक अनुष्ठानों और पर्व-त्योहारों में सहायता प्रदान कर उनकी सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान में सक्रिय भागीदारी निभाता है।

सोहराय पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने किया है लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का वितरण
सोहराय पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने किया है लूंगी, पंछी और टी-शर्ट का वितरण

अदाणी फाउंडेशन की टीम समय-समय पर आदिवासी समाज को पारंपरिक वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही उनके जीवन-यापन के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखती है। आदिवासी युवाओं के लिए खेलकूद सामग्री वितरित करने और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने में भी फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में बक्सरा पंचायत के पूर्व मुखिया हेमंत मंडल, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधि आलोक वर्मा, वीरेंद्र कुमार, संजु मिश्रा और प्रीति कुमारी उपस्थित रहे। उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य में भाग लिया और उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.