रेल यात्रियों के लिए अलर्ट! झारखंड की कई ट्रेनें रद्द, दो एक्सप्रेस का बदला रूट

Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘Arnab’ के प्रभाव और भारी बारिश के कारण South Eastern Railway ने ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कुल 10 जोड़ी यानी 20 ट्रेन सेवाएं रद्द की गई हैं। इनमें झारखंड और आसपास के क्षेत्रों

3 स्पेशल ट्रेनों का बढ़ा परिचालन
Advertisement

Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘Arnab’ के प्रभाव और भारी बारिश के कारण South Eastern Railway ने ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कुल 10 जोड़ी यानी 20 ट्रेन सेवाएं रद्द की गई हैं। इनमें झारखंड और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। टाटानगर-हटिया और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द रहेगा।

रेलवे के अनुसार, दक्षिण तटीय रेलवे क्षेत्र में भारी बारिश के कारण विशाखापत्तनम रेल मंडल के इच्छापुरम और झाडुपुड़ी स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर जलभराव हो गया है। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया गया है।

टाटा-हटिया और बिलासपुर एक्सप्रेस नहीं चलेंगी

30 अक्टूबर को रद्द रहने वाली प्रमुख झारखंड से जुड़ी ट्रेनें इस प्रकार हैं:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला एक्सप्रेस
68013/68014 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर MEMU
68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल MEMU
68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर MEMU
68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम MEMU

इन ट्रेनों के रद्द होने से टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, चांडिल, झाड़ग्राम, पुरुलिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

ओडिशा सेक्शन की ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

झारखंड से जुड़ी ट्रेनों के अलावा ओडिशा सेक्शन और अन्य रूटों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इनमें शामिल हैं:

  • 08045: शालीमार-चरलापल्ली स्पेशल।
  • 18118: गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस।
  • 68031/68032 और 68033/68034: झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा MEMU सेवाएं।

रेलवे के अनुसार, इन सेवाओं को भी 30 अक्टूबर के लिए रद्द किया गया है।

हावड़ा-तिरुचिरापल्ली और कोरोमंडल एक्सप्रेस का बदला मार्ग

ट्रेनों के रद्द होने के साथ ही दक्षिण भारत की ओर जाने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा, गोंदिया और बल्हारशाह के रास्ते परिचालित की जा रही है।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 12841 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस को भी खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा और विजयनगरम के रास्ते चलाया जा रहा है।

इन ट्रेनों के यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले बदले हुए मार्ग और समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

पहले से रद्द ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित

जलभराव और खराब मौसम के कारण रेलवे ने इससे पहले भी कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों के लिए रद्द किया था। इनमें फलकनुमा एक्सप्रेस, हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस और शालीमार-वास्को डी गामा एक्सप्रेस सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं।

इस तरह चक्रवाती तूफान अर्णब का असर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ MEMU और यात्री ट्रेनों पर भी पड़ रहा है।

यात्रियों के लिए रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति, प्रस्थान समय और बदले हुए मार्ग की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से ट्रेनों की ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.