मुरली पहाड़ में भव्य मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उमड़ी भीड़

Badkagaon : प्रखंड की नापोखुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणिक मुरली पहाड़ धाम शिवलिंग मंदिर प्रांगण में मकर सक्रांति के अवसर पर मंगलवार को विशाल भव्य मेला सह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मेला एवं आर्केस्ट्रा का उद्घाटन फीता

मुरली पहाड़ में भव्य मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उमड़ी भीड़
Advertisement

Badkagaon : प्रखंड की नापोखुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणिक मुरली पहाड़ धाम शिवलिंग मंदिर प्रांगण में मकर सक्रांति के अवसर पर मंगलवार को विशाल भव्य मेला सह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मेला एवं आर्केस्ट्रा का उद्घाटन फीता काटकर किया। आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर मेला में आए ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे का भरपूर मनोरंजन किया। लोग देर शाम तक झूमते रहे। मेला में भारी भीड़ देखी गई। वहीं मंगलवार सुबह में विधायक रोशन लाल चौधरी मुरली पहाड़ पहुंचकर शिवलिंग का दर्शन कर क्षेत्र के विकास के लिए पूजा अर्चना कर भगवान से कामना की।

मकर सक्रांति को लेकर मुरली पहाड़ स्थित शिवलिंग मंदिर में सर्वप्रथम पूजा अर्चना करने के बाद मेला एवं आर्केस्ट्रा का भरपूर आनंद लिया।मौके पर मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि रांची से चलकर आए तेली साहू समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, समाजसेवी कलेश्वर साव ,पंकज कश्यप, रामविलास साव अन्य को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुरली पहाड़ धाम मेला एवं आर्केस्ट्रा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार साव ,संरक्षक चंदर साव उर्फ चंदर भाई, पंसस सह कोषाध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री गणेश साव, पूर्व मुखिया सोनी देवी, प्रतिनिधि चंद्रिका कुमार साव, मुकेश कुमार, सुभाष कुमार, विजय कुमार, पवन कुमार मुंडा, गणेश साव उर्फ राजू, शिव कुमार, दीपक साहू, सोना साव, चंद्रिका कुमार , नरेश साव,कलेश्वर साहू, विक्की कुमार, रविंद्र साहू, सुमित्रा देवी, देवनाथ ,कामेश्वर, विनोद मुंडा ,पवन साहू, पवन मुंडा के अलावा समिति के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *