सूर्यकुंड मेला के पहले दिन दो महिलाओं की गले से चेन चोरी

Barkatha : सूर्यकुंड मेला के पहला दिन ही सूर्यकुंड गर्मजलकुंड के पास पूजा के दौरान दो महिला के सोने की चेन गले से चोरी हो जाने और उद्घाटन समारोह में पहुंचे बरकट्ठा सीओ का पाॅकेट कटने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी महिला शारदा

सूर्यकुंड मेला के पहले दिन दो महिलाओं की गले से चेन चोरी
Advertisement

Barkatha : सूर्यकुंड मेला के पहला दिन ही सूर्यकुंड गर्मजलकुंड के पास पूजा के दौरान दो महिला के सोने की चेन गले से चोरी हो जाने और उद्घाटन समारोह में पहुंचे बरकट्ठा सीओ का पाॅकेट कटने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी महिला शारदा देवी पति बालदेव महतो और उनकी बहु रेखा देवी पति मनीष कुमार ग्राम प्रेमनगर, थाना चरही निवासी ने बताया कि गर्मकुंड में पूजा करने आए। इसी बीच किसी ने सोने की चैन काट ली। साथ ही रेखा देवी ने बताया कि हम अपने जीजा कारू पंडित शिलाडीह निवासी के घर आई थी। दोनों महिला के चैन कटने से रो रोकर बुरा हाल हैं।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अन्य महिला की भी जेवर की चोरी हुई हैं। महिला रोते रोते बिना पूजा किए गर्म कुंड से बाहर निकल गई। इस बाबत में भुक्तभोगियों ने थानाप्रभारी सोनू कुमार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज निकाल ली गई हैं। उक्त महिला का चेहरा कैमरा में कैद हो गया है। पकड़ने का प्रयास जारी हैं। मेले में आने वाले दर्शक से अपील करते हुए कहा कि महिला सोने की चैन आदि महंगे वस्तु पहनने वालें विशेष ध्यान रखें। साथ ही कहा समान कि रक्षा स्वयं करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *