सड़क सुरक्षा अभियान : दोपहिया सवारियों को अदाणी के अधिकारियों ने मुफ्त में हेलमेट बांटे

Godda : सड़क सुरक्षा माह के तहत अदाणी पावर द्वारा सिकटिया चौराहे पर सड़क सरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था इस कार्यक्रम में मोतिया ओपी के थाना

सड़क सुरक्षा अभियान : दोपहिया सवारियों को अदाणी के अधिकारियों ने मुफ्त में हेलमेट बांटे
Advertisement

Godda : सड़क सुरक्षा माह के तहत अदाणी पावर द्वारा सिकटिया चौराहे पर सड़क सरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था इस कार्यक्रम में मोतिया ओपी के थाना प्रभारी महावीर पंडित और उनकी टीम ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट सवारी कर रहे लोगों को रोका गया और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को चेतावनी देते हुए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान : दोपहिया सवारियों को अदाणी के अधिकारियों ने मुफ्त में हेलमेट बांटे
सड़क सुरक्षा अभियान : दोपहिया सवारियों को अदाणी के अधिकारियों ने मुफ्त में हेलमेट बांटे

अदाणी पावर प्लांट के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए हेलमेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर अदाणी पावर की ओर से सुब्रत देबनाथ, संतोष सिंह, अमित अमिताभ और अन्य सुरक्षा कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी महावीर पंडित ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है और हेलमेट पहनने से दुर्घटनाओं में जान बचाई जा सकती है। अदाणी पावर के अधिकारियों ने भी भविष्य में इस तरह के जागरूकता अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षित यातायात को बढ़ावा मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *