हत्या के आरोप में जेल गये पंसस के पुत्र को कोर्ट से मिली जमानत

Barkatha : बीते पांच माह पूर्व शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य अमृना बीवी के पुत्र व प्रतिनिधि समीम अंसारी के छोटे भाई सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू को हत्या के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। जिन्हें बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल

हत्या के आरोप में जेल गये पंसस के पुत्र को कोर्ट से मिली जमानत
Advertisement

Barkatha : बीते पांच माह पूर्व शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य अमृना बीवी के पुत्र व प्रतिनिधि समीम अंसारी के छोटे भाई सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू को हत्या के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। जिन्हें बुधवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उक्त मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के भाई शिलाडीह पंसस प्रतिनिधि समीम अंसारी ने बताया कि पांच माह पूर्व मेरे छोटे भाई सद्दाम अंसारी को हत्या के झूठा मुक़दमा में फंसाकर जेल भेजा गया था , जिसे हाईकोर्ट ने बुधवार को उक्त हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेरे भाई को जमानत दे दी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मेरे भाई को शक के आधार पर गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था  लेकिन  सच्चाई कुछ और था उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट अधिवक्ता  प्रदीप कुमार यादव ने सद्दाम की ओर से जमानत के लिए हाई कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा और अतत: हाईकोर्ट ने मेरे भाई की जमानत को स्वीकारा। इस निमित पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समीम अंसारी ने हाई कोर्ट और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य को  परेशान किया जा सकता है पर पराजय नहीं। उन्होंने बताया कि पंचायत और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और दुआ सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू के साथ था ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *