बसरिया के प्रवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है तो वहीं बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गांव के एक और प्रवासी मजदूर सोनु दास 25 वर्ष पिता कैलाश दास की सड़क दुघर्टना

बसरिया के प्रवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है तो वहीं बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गांव के एक और प्रवासी मजदूर सोनु दास 25 वर्ष पिता कैलाश दास की सड़क दुघर्टना के दौरान गोवा में मौत हो गई। मालूम हो कि मृतक दो महिने पूर्व ही रोजी रोटी की तलाश में  गोवा गया था। वहां अन्य मजदूर साथियों के साथ किराए के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। साथ में रहने वाले अन्य मजदूर साथियों ने बताया कि  मृतक  बुधवार को करीब दस बजे ड्यूटी जाने से पहले होटल खाना खाने जा रहा था उसी दौरान सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई। मृतक के काम पर नहीं पहुंचने पर अन्य साथियों ने उसका खोजबीन करना शुरू कर दिया।

खोजबीन के दौरान पता चला कि सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों की चीख चित्कार से पूरा क्षेत्र में मातम पसर गया। वहीं आर्थिक तंगहाली के कारण असर्मथता जताते हुए मृतक के परिजनों ने पार्थिव शरीर को पैतृक गांव न लाकर शव को मुंबई स्थित नालासोपारा ले गए जहां मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह अपने पीछे माता पिता, पत्नी, दो पुत्र, और  एक पुत्री, को छोड़कर चले गए। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में मातम का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *