फॉल में डूबने से दो भाईयों समेत तीन की मौत

Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरु फॉल में शुक्रवार को नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक तिरुफॉल पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी

फॉल में डूबने से दो भाईयों समेत तीन की मौत
Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरु फॉल में शुक्रवार को नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक तिरुफॉल पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और निकल नहीं पाए।

बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाल लिए हैं। मृतकों में दो भाई आशीष कुमार(23) और अंकुर कुमार (26) रांची, हेहल के रहने वाले थे जबकि तीसरा युवक दीपक गिरी (19) चान्हो करकट गांव का निवासी था। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। साथ ही घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.