उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचकपी में 28 विद्यार्थियों के बीच स्वेटर का वितरण

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचकपी में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव व वार्ड सदस्या जासो देवी ने संयुक्त रूप से 28 छात्र छात्राओं के बीच ड्रेस, स्वेटर , जूता एवं मौजा वितरण किया। छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचकपी में 28 विद्यार्थियों के बीच स्वेटर का वितरण
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचकपी में शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव व वार्ड सदस्या जासो देवी ने संयुक्त रूप से 28 छात्र छात्राओं के बीच ड्रेस, स्वेटर , जूता एवं मौजा वितरण किया। छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा कीट वितरण की यह महत्वाकांक्षी योजना सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत गरीब और मेघावी छात्र छात्राओं के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर गरीब मेघावी छात्र इस योजना का पूरा लाभ उठा रहें है, और तन मन से पढ़ाई कर अलग-अलग क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्नान व साफ़ सुथरा कर समय पर विद्यालय भेजने की बात कही। मौके पर प्रधानाध्यापक बाबूलाल यादव, शिक्षक प्रदीप मेहता, रामचंद्र साव, सुखदेव हांसदा, राजेंद्र प्रसाद, अध्यक्ष दशरथ सिंह सदस्य राजेश साव कविता देवी कुंती देवी लखन साव, संयोजिका रंजू देवी सुरेश सिंह अब्बास अंसारी नगीना देवी समेत कई अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.