सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह का आयोजन

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा रांची में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 11 वीं के भैया बहनों ने कक्षा 12वीं के भैया बहनों को विदाई दी। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन से

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह का आयोजन
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा रांची में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 11 वीं के भैया बहनों ने कक्षा 12वीं के भैया बहनों को विदाई दी।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप जलाकर एवं पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सत्यकाम प्रियदर्शी, प्रभारी निदेशक सह वरिष्ठ संकाय सदस्य, झारखंड न्यायिक अकादमी, रांची एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष कुमार संस्थापक ‘बैक टू विलेज’ उपस्थित थे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य आगंतुकों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने कराया।
कार्यक्रम की भूमिका लाल अशोक नाथ शाहदेव, सदस्य शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड), धुर्वा, रांची ने प्रस्तुत किया । उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षा जीवन का आधार है। भैया-बहन इस विद्यालय से संस्कारपूर्ण एवं उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर कॅरियर के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि आचार्य के उचित प्रेरणा से भैया-बहन अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे एवं जीवन पथ पर आगे बढ़ेंगे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह का आयोजन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दीक्षांत समारोह का आयोजन

आचार्या ईभा निगम ने परीक्षा के पूर्व की तैयारी एवं परीक्षा के नियमों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने उत्तर पुस्तिका की बारीकियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अनेक रंगमंचीय कार्यक्रमों का भी दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। मुख्य अतिथि सत्यकाम प्रियदर्शी, प्रभारी निदेशक सह वरिष्ठ संकाय सदस्य, झारखंड न्यायिक अकादमी, ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर सिर्फ विद्यालय नहीं एक विचारधारा है। भैया-बहन विद्यालय की सीख को याद रखें। विद्यालय में बिताये क्षण फिर नहीं आने वाले हैं। विशेष अतिथि मनीष कुमार, संस्थापक, बैक टू विलेज ने कहा कि आप बड़ा सोचें तभी दिमाग उसी सोच के अनुसार कार्य भी करेगा। जीवन का एकमात्र उद्देश्य खुशी ही हैं। दृढ निश्चय ही जीत का आधार है। जीवन में झिझक नहीं रखना चाहिए एवं दबाव झेलने का अभ्यास होना चाहिए। उन्होंने सभी भैया-बहनों को जीवन में सफल होने की शुभकामना दी।

अध्यक्षीय आशीर्वचन शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड), धुर्वा, रांची के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास के द्वारा दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की उप प्राचार्या मीना कुमारी ने किया। इस अवसर पर शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड), धुर्वा, रांची के सह मंत्री डॉ धनेश्वर महतो, आशीष नाथ शाहदेव, अजय कुमार एवं विद्यालय के आचार्य – आचार्या मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.