महाकुंभ हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने की मुख्यमंत्री योगी से बात

Lucknow : प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी शिद्दत से राहत कार्य में जुटी हुई है। स्थिति लगभग पूरी तरीके से नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात करके और पूरी घटना

Advertisement

Lucknow : प्रयागराज महाकुंभ हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पूरी शिद्दत से राहत कार्य में जुटी हुई है। स्थिति लगभग पूरी तरीके से नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात करके और पूरी घटना की जानकारी ली है। केंद्र सरकार ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

इस दुखद हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। मुख्यमंत्री मेला क्षेत्र के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। उन्हें दिशा निर्देश दे रहे हैं। पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालुओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज क्षेत्र में मां गंगा के हर घाट की हर बूंद अमृत है। इसलिए प्रयागराज पहुंच रहे तीर्थयात्री और कल्पवास कर रहे श्रद्धालु अपने नजदीक किसी भी घाट पर डुबकी लगाकर महाकुंभ का पुण्य अर्जित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि संगम नोज पर वैसे ही भारी भीड़ है। इसलिए असुविधा से बचने के लिए अपने पास के गंगा घाटों पर डुबकी लगाना धर्म सम्मत है। साथ ही श्रद्धालु मेलाक्षेत्र प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर भरोसा न करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.