पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों में अदालत अंसारी, समीर

पुलिस ने तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार
Advertisement

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

गुरुवार को पपरवाटांड़ स्थित कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपितों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी और शमशुद अंसारी शामिल है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फुरसोडीह में कुछ शातिर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे है।

सूचना के बाद साइबर पुलिस उपाधीक्षक आबिद खा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम ने स्तर पर पहुंचकर तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के जरिये गर्भवती महिलाओं का नंबर प्राप्त कर मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर और एयरटेल पेमेंट बैंक का खाता बंद होने के नाम पर ठगी करता था।

बताया गया कि सभी ने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपिताें के पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। टीम में साइबर डीएसपी के अलावा साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार, पुनीत कुमार, गौतम कुमार, गजेंद्र कुमार, सोनू कुमार, फिरोज आलम एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.