सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विदाई समारोह का आयोजन

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में शुक्रवार को विद्यालय के आचार्य सरिता कुमारी तथा कार्यालय प्रमुख रंजीत कुमार सिंह का विदाई समारोह (सेवानिवृत) का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विदाई समारोह का आयोजन
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में शुक्रवार को विद्यालय के आचार्य सरिता कुमारी तथा कार्यालय प्रमुख रंजीत कुमार सिंह का विदाई समारोह (सेवानिवृत) का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की शुभ कामना की। विद्यालय के सह मंत्री डा. धनेश्वर महतो ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष एस वेंकट रमण ने उन्हें समिति द्वारा प्रदत राशि प्रदान किया ।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विदाई समारोह का आयोजन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विदाई समारोह का आयोजन

ज्ञात हो कि सरिता कुमारी ने 1994 में विद्यालय में टी.जी.टी संस्कृत के पद पर योगदान दिया था। वहीं रंजीत कुमार सिंह ने 1992 में कार्यालय प्रमुख के रूप में योगदान दिया था । विदाई समारोह में सुनील कुमार पांडेय एवं आचार्या अनामिका झा ने उनके साथ बिताए पल को साझा किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विदाई समारोह का आयोजन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में विदाई समारोह का आयोजन

इस अवसर पर शिशु विकास मंदिर समिति (झारखंड), धुर्वा, रांची के अध्यक्ष शक्तिनाथ लाल दास, मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र, सह मंत्री डॉ धनेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष एस. वेंकट रमण, लाल अशोक नाथ शाहदेव, विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार, उपप्राचार्य मीना कुमारी एवं आचार्य, दीदी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.