शिलाड़ीह के सागर कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में पाई सफलता

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह निवासी मोतीलाल प्रजापति के बड़े पुत्र सागर कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता पाई है ।विदित हो कि परीक्षा परिणाम विगत 26 दिसंबर को प्रकाशित हुआ था। जिसके बाद 31 जनवरी अर्थात शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य

शिलाड़ीह के सागर कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में पाई सफलता
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह निवासी मोतीलाल प्रजापति के बड़े पुत्र सागर कुमार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता पाई है ।विदित हो कि परीक्षा परिणाम विगत 26 दिसंबर को प्रकाशित हुआ था। जिसके बाद 31 जनवरी अर्थात शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार गिरी ने शॉल ओढ़ाकर सागर का स्वागत किया।उन्होने कहा कि यह काफी खुशी की बात है कि हमारे गांव से एक होनहार बच्चे ने चार्टर अकाउंटेंट की परीक्षा मैं अंतिम रूप से सफलता पाई है, जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। मैं उनके माता-पिता को बधाई देता हूं।

वहीं सागर कुमार ने बताया कि मैं रांची में रहकर ऑनलाइन चार्टर अकाउंटेंट की तैयारी करता था। कड़ी मेहनत के पश्चात मेरा यह रिजल्ट आया है। काफी खुशी हो रही है ।इसमें मुख्य रूप से मैं अपने पिता मोतीलाल प्रजापति, माता फूलमती देवी को इसका श्रेय देता हूं। ।इन लोगों के हौसला और सहयोग से ही मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं । बताया कि सभी युवा तन, मन ,धन से पढ़ाई करें और अपने मम्मी पापा का नाम रोशन करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.