पंचायत सचिवालय कोनहारा खुर्द मे तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालय कोनहारा खुर्द मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से हजारीबाग कृषि विभाग से कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी डॉ विना

पंचायत सचिवालय कोनहारा खुर्द मे तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन
Advertisement

Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालय कोनहारा खुर्द मे कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय फसल सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से हजारीबाग कृषि विभाग से कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी डॉ विना कुमारी टुडू, मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र शर्मा,पौधा संरक्षण निरीक्षक विजय कुमार साहु, बीटीएम चिंता हरण पाठक, कीट विशेषज्ञ कमलेश कुमार, पौधा संरक्षण प्रभारी कुंदन कुमार, एग्री पोडूसर हीरालाल प्रसाद,मास्टर ट्रेनर साहेबराम सोरेन व सुंदर दास ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस निमित पंचायत के किसानों को कीटनाशक दवाई का उपयोग कम कर जैविक कृषि पर बल देने हेतु उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।वहीं प्रशिक्षण के माध्यम से किसान को जानकारी दी जायेगी की वे अपने खेत में कीटनाशक दवाओं का उपयोग कम से कम कर जैविक तरीके से खेती को अपनाये। प्रशिक्षण के मौके पर लालमोहन प्रसाद, मुनिलाल प्रसाद, कलावती कुमारी,सावित्री देवी, कौशल्या देवी,नीलम कुमारी, गुड़िया देवी, अनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, विनोद कुमार, ललिता देवी, कोलेश्वर सिंह, खगेंद्र प्रसाद, लालधारी प्रसाद , पवन प्रसाद, गीता देवी,अंजू देवी, शोभ देवी, क्रांति कुमारी,सरिता देवी, सोनिया देवी, रेणु देवी,उर्मिला देवी समेत कई किसान शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.