मुख्यमंत्री ने की आम जनता से मुलाकात, सुनीं समस्याएं

Dumka : मुख्यमंत्री सोरेन से सोमवार को दुमका स्थित खिजुरिया आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर

मुख्यमंत्री ने की आम जनता से मुलाकात, सुनीं समस्याएं
Advertisement

Dumka : मुख्यमंत्री सोरेन से सोमवार को दुमका स्थित खिजुरिया आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि यह अबुआ सरकार है। आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में एक बार पुनः मजबूत सरकार का गठन हुआ है। आपकी समस्याओं का निराकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के विगत कार्यकाल में “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव और पंचायत-पंचायत में लगे शिविरों में लाखों की संख्या में लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन दिए और उसका त्वरित निष्पादन भी हुआ। अधिकारियों ने आपके घर के दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं को सुना और उसका समाधान किया। वर्तमान समय में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए, उन सभी वादों को पूरा करते हुए राज्य को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का काम कार्य हो रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.