विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल ने लोगों को किया जागरूक

Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल एचईसी के अन्कोलॉजी विभाग के डॉ. गुंजेश कुमार सिंह ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमें कैंसर से डरना नहीं बल्कि लड़ना है। भारत में सबसे अधिक ब्रेस्ट

हाइपोथायरॉइडिज्म के लक्षण महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श लें : डॉ राकेश लाल
Advertisement

Ranchi : विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल एचईसी के अन्कोलॉजी विभाग के डॉ. गुंजेश कुमार सिंह ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमें कैंसर से डरना नहीं बल्कि लड़ना है। भारत में सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़े का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर और पेट का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। हमारे गलत लाइफस्टाइल, खानपान, स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, प्रदूषण, पेस्टिसाइड केमिकल से संक्रमित भोजन का सेवन कैंसर के प्रमुख कारण है। बेशक कैंसर एक खतरनाक बीमारी है लेकिन जीवन शैली में बदलाव और कैंसर बढ़ाने वाले रिस्क फैक्टर को दूर कर इसके 30 से 50 प्रतिशत खतरे से बचा जा सकता है। जल्दी जांच, सही इलाज और देखभाल कैंसर से बचाव का रास्ता है।

बता दें कि कैंसर जैसी बीमारी और इसकी गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 में विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” है, जो कैंसर के खिलाफ लड़ाई में व्यक्तिगत, रोगी-केंद्रित देखभाल की महत्वपूर्ण भूमिका को परिभाषित करती है।  डॉ. गुंजेश ने कहा कि कैंसर के इलाज में सर्जरी अहम है, जिसके जरिए शरीर से ट्यूमर हटाया जाता है। कीमोथेरेपी मेडिसिन के जरिए शरीर से कैंसर कोशिकाओं को खत्म किया जाता है और उनके ग्रोथ से बचाव किया जाता है। इम्यूनोथेरेपी के जरिए  मरीज की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाई जाती है, जिससे मरीज मजबूती से कैंसर का मुकाबला कर सके।

टार्गेट थेरेपी सीधे कैंसर सेल को टार्गेट करती है और उन्हें खत्म करती है। एक्सरे या गामा रेज का इस्तेमाल भी कैंसर को खत्म करने के लिए किया जाता है। पारस हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर का पूरा इलाज अब उपलब्ध है। हॉस्पिटल में इसके लिए अलग से पारस कैंसर सेंटर खोला गया है। हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी की टीम सेवा दे रहे हैं। ये डॉक्टरों की टीम टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई से प्रशिक्षित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.