चेचकपी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

Barkatha : प्रखंड अंतर्गत चेचकपी पंचायत सचिवालय के सभागार मे गुरूवार को पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि यह सभा प्रत्येक वर्ष पंचायत सचिवालय चेचकपी में आयोजित की जाती है ।वहीं सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रीता देवी

चेचकपी पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
Advertisement

Barkatha : प्रखंड अंतर्गत चेचकपी पंचायत सचिवालय के सभागार मे गुरूवार को पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विदित हो कि यह सभा प्रत्येक वर्ष पंचायत सचिवालय चेचकपी में आयोजित की जाती है ।वहीं सभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रीता देवी के द्वारा किया गया। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य 2025/26 की योजना जिसे केंद्र सरकार द्वारा आवंटित किया जाएगा उससे पंचायत के प्रत्येक गांव में विकास का काम करना रहा। वहीं नाली का निर्माण, पीसीसी पथ, स्नान घाट तथा कई अन्य तरह की योजना का चयन पंचायत में प्रत्येक गांव से किया गया।

मौके पर पंचायत सचिव कैलाश प्रसाद कुशवाहा, रोजगार सेवक रघुनंदन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, स्वयंसेवक   सोमवार मांझी, अजीज अंसारी, पूनम देवी ,सरिता देवी, राजेश साव, अनीता देवी, फुलवा देवी, देवंती देवी, कविता देवी ,दशरथ सिंह, गोविंद मेहता ,सुरेश सिंह ,तिलक सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि संजय हंसदा, मोहन साव ,काली सिंह, पुनीत सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *