सलैया में एकादशी कार्तिक उद्यापन को लेकर निकाली गई कलशयात्रा

Barkatha : एकादशी कार्तिक उद्यापन को लेकर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलैया में जगदीश प्रसाद, पत्नी हुलसी देवी के द्वारा कलश यात्रा गुरूवार को निकाली गई। कलशयात्रा में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्या कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, प्रखंड मुखिया संध अध्यक्ष

सलैया में एकादशी कार्तिक उद्यापन को लेकर निकाली गई कलशयात्रा
Advertisement

Barkatha : एकादशी कार्तिक उद्यापन को लेकर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सलैया में जगदीश प्रसाद, पत्नी हुलसी देवी के द्वारा कलश यात्रा गुरूवार को निकाली गई। कलशयात्रा में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्या कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, प्रखंड मुखिया संध अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद,भाजपा नेता सह दिशा सदस्य रामचंद्र चौधरी,रीतलाल प्रसाद उपस्थित हुए।मौके पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं अतिथियों के द्वारा 101 महिला/कन्या के सर पर कलश देकर कलशयात्रा का शुभारंभ किया गया । इस दौरान कलशयात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर नगरभ्रमण करते हुए उतरवाहिनी नदी में मंत्रोचार करते हुए जल भर कर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। मौके पर निरंजन प्रसाद, लक्षमण चौधरी,सुरेश प्रसाद,लिलधारी प्रसाद,झब्बू प्रसाद,सुखदेव प्रसाद,विक्रम प्रसाद,लिलेशवर प्रसाद समेत सैकड़ो श्रद्वालु शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *