बसन्त मेला को लेकर प्रकाशित समाचार पर स्वर्ण रेखा महिला समिति ने दिया स्पस्टीकरण

Patratu : बसन्त मेला को लेकर प्रकाशित समाचार पर स्वर्ण रेखा महिला समिति ने स्पस्टीकरण देते हुए कहा है कि स्वर्ण रेखा महिला समिति, PVUNL, पतरातू का एक कल्याणकारी संस्था है और इसके द्वारा आस-पास के ग्रामो में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का पीवीयुएनएल के स्थापन

बसन्त मेला को लेकर प्रकाशित समाचार पर स्वर्ण रेखा महिला समिति ने दिया स्पस्टीकरण
Advertisement

Patratu : बसन्त मेला को लेकर प्रकाशित समाचार पर स्वर्ण रेखा महिला समिति ने स्पस्टीकरण देते हुए कहा है कि स्वर्ण रेखा महिला समिति, PVUNL, पतरातू का एक कल्याणकारी संस्था है और इसके द्वारा आस-पास के ग्रामो में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का पीवीयुएनएल के स्थापन के समय से निष्पादन किया जा रहा है। समिति कि महिला सदस्यों द्वारा बाल भवन, (आस-पास के ग्राम के बच्चों के सर्पूण विकास हेतू विविध कार्यक्रम), महिलाओ के शस्शक्तिकरण हेतू सिलाई प्रशिक्षण, ब्युटिशियन प्रशिक्षण मशरूम प्रशिक्षण, स्कूल बच्चियों के सवास्थ्य एवं मानसिक जगरूगता कार्यक्रम, गरीब व असाहयो के मध्य सामाग्री वितरन इत्यादि कार्य निरन्तर किये जा रहे है। 07.02.2025 के समाचार पत्रों में प्रकाशित जानकारी वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और इसमें भ्रामक दावे किए गये है।

स्वर्ण रेखा महिला समिति द्वारा आयोजित बसंत मेला एक सास्कृतिक कार्यक्रम था जिसका थीम “विविधता में एकता” रखी गई थी, जिसका उद्देश्य समुदाय के बीच सैहार्द्र बढाना था। यह आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया था, और किसी प्रकार की अवैध वसूली या दबाव डाल कर धन-संग्रह करने के लिए  lotrry System का उपयोग नहीं किया गया है। यह मेला मुख्य रूप से स्थानीय निवासियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के मनोरंजन एवं सामाजिक सहभागिता के लिए आयोजित किया गया था। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और पारंपरिक उत्सव शामिल थे। इससे प्राप्त राशी समिति द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ मे व्यय किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *