अपने बेटे की शादी पर गौतम अदाणी ने समाज सेवा के लिए दान किये 10,000 करोड़ रुपये 

Ahmedabad : महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी। गौतम अदाणी ने न केवल शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे

अपने बेटे की शादी पर गौतम अदाणी ने समाज सेवा के लिए दान किये 10,000 करोड़ रुपये 
Advertisement

Ahmedabad : महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी। गौतम अदाणी ने न केवल शादी को साधारण रखा, बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है। गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” पर आधारित है। उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य , शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इस पहल से समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष स्तरीय के-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार क्षमता के साथ ग्लोबल स्किल एकेडमी के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान होगी ।

अपने बेटे की शादी पर गौतम अदाणी ने समाज सेवा के लिए दान किये 10,000 करोड़ रुपये 
अपने बेटे की शादी पर गौतम अदाणी ने समाज सेवा के लिए दान किये 10,000 करोड़ रुपये

शादी आज दोपहर अहमदाबाद के बेल्वेडियर क्लब, अदाणी शांतिग्राम टाउनशिप में संपन्न हुई, जहां जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शादी के बंधन में बंध गए। शादी पूरी तरह से पारंपरिक रूप से संपन्न हुई । सामान्य धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक गुजराती समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। शादी में राजनेता, बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे, नौकरशाह और अन्य कोई प्रमुख हस्तियां शामिल नहीं हुईं। जीत अदाणी इस समय अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं और छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रबंधन देख रहे हैं, साथ ही नवी मुंबई में बन रहे सातवें हवाई अड्डे की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से पढ़ाई की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *