जंगली हिरण का बच्चा भटककर पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

Barkatha: प्रखंड क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को एक जंगली हिरण का बच्चा भटककर गांव पहुंच गया और ग्रामीण अनिल कुमार पिता नुनु प्रसाद के घर में अचानक घुस गया, हिरण को देख ‌परिवारजन आश्चर्यचकित रह गये और इसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों

जंगली हिरण का बच्चा भटककर पहुंचा गांव, ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा
Advertisement

Barkatha: प्रखंड क्षेत्र के बरवां गांव में रविवार को एक जंगली हिरण का बच्चा भटककर गांव पहुंच गया और ग्रामीण अनिल कुमार पिता नुनु प्रसाद के घर में अचानक घुस गया, हिरण को देख ‌परिवारजन आश्चर्यचकित रह गये और इसकी सूचना आस पड़ोस के लोगों को दिए और ग्रामीणों की मदद से हिरण के बच्चे को पकड़ लिया । हिरण पकड़ने के बाद ग्रामीण अनिल कुमार ने इसकी सूचना पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद को दिया, तत्पश्चात पूर्व मुखिया के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि हिरण के बच्चे को सुरक्षित स्थल पर भेजा जा सके। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम ने हिरण के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया।

हिरण की बच्चे का वजन करीब 30-40 किलोग्राम का बताया जा रहा है। वहीं हिरण के बच्चे का दिनदहाड़े भटककर गांव पहुंच जाने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहीं न कहीं वनों की अंधाधुंध कटाई के बाद जंगली जानवरों का आशियाना छिन जा रहा है और जंगली जानवर भटककर गांव पहुंचने को विवश हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *