कैनरी बर्ड फेस्टिवल में भाग लिया विभावि के यूसेट के विद्यार्थी

Hazaribagh : इंडस्ट्री और एनवायरनमेंट के बीच के सूक्ष्म संबंधों से परिचित कराने का किया गया प्रयास: डॉ ए के साहा शनिवार को कैनरी बर्ड फेस्टिवल चल रहा है प्रक्रिया मे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के विद्यार्थी अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के

कैनरी बर्ड फेस्टिवल में भाग लिया विभावि के यूसेट के विद्यार्थी
Advertisement

Hazaribagh : इंडस्ट्री और एनवायरनमेंट के बीच के सूक्ष्म संबंधों से परिचित कराने का किया गया प्रयास: डॉ ए के साहा

शनिवार को कैनरी बर्ड फेस्टिवल चल रहा है प्रक्रिया मे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट के विद्यार्थी अपने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में कैनरी हिल में बर्ड क्वीज, पेंटिंग आदि रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया एवं सम्मानित भी हुए।

हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के तरफ से वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO), पूर्वी, श्री विकास कुमार उज्जवल ने एक ट्रॉफी और बच्चो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया। साथ ही साथ उन्होंने आगे भी बच्चो से नेचर के प्रति सजक रहने की आशा की है।

यूसेट के निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बच्चो की भागीदारी के लिए यूसेट के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बच्चों को भेजने के पीछे का उद्देश्य है कि इंडस्ट्री और एनवायरनमेंट के बीच के अंतर संबंधों को वह समझे और उसका सम्मान करें। इस कार्यक्रम में क्वीज में भाग लेने वाले आदित्य राज, चंदन कुमार, आनंद कुमार, रिशव राज, रंजीत कुमार को वन प्रमंडल पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पेंटिंग में शगुफ्ता नाज को भी अर्थपूर्ण चित्रांकन के लिए सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम मे यूसेट की ओर से आदित्य, चंदन, राहुल, रूपेश, आनंद, ईशा, सिमरन, मृत्युंजय, अमन, खुशी, अंकिता, सारिका, प्रतीक, संजय, आदि एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AIML) के छात्र भी शामिल हुए ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.