वैदिक हवन के साथ नए सत्र की शुरूआत

Ranchi : विद्यालय में नए सत्र (2025-26) का शुभारंभ वैदिक हवन के साथ हुआ । प्राचार्या श्रीमती किरन यादव ने बच्चों को विद्यारम्भ की ऐतिहासिक प्रमाणिकता को बताते हुए आने वाले सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और नए मापदंड गढ़ने का आह्वान किया। सर्वांगीण विकाश

वैदिक हवन के साथ नए सत्र की शुरूआत
Advertisement

Ranchi : विद्यालय में नए सत्र (2025-26) का शुभारंभ वैदिक हवन के साथ हुआ । प्राचार्या श्रीमती किरन यादव ने बच्चों को विद्यारम्भ की ऐतिहासिक प्रमाणिकता को बताते हुए आने वाले सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और नए मापदंड गढ़ने का आह्वान किया। सर्वांगीण विकाश में सदैव उद्यत अपने विद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिकोत्तर अभ्यासों में भाग लेकर सिर्फ बौद्धिक ही नहीं अपितु आत्मिक, सैद्धांतिक व आध्यात्मिक विकास की प्रेरणा लेते हुए उन्होंने डी.ए.वी के उच्चतम आदर्शों को अपनाने तथा उनके सच्चे पथि बनने की प्रेरणा दी। डी ए वी के मनीषियों के भारतीय वैदिक ज्ञान परंपरा व सीख को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

श्रीमती यादव ने कहा कि इस युग में दयानंद द्वारा जगायी गई वेद के अलख प्रासंगिकता को रेखांकित किया तथा आने वाले विश्व परिदृश्य में वैदिक ज्ञान का डंका बजने की भविष्यवाणी की बशर्ते की हम सिर्फ़ अपने शैक्षणिक उन्नति के अलावा सम्पूर्ण व्यक्तित्व को गढ़ने में अपनी कौशल- क्षमता का सतत परिमार्जन करने का प्रयास करें। 

इस अवसर पर शिक्षक व शिक्षेतर कर्मियों की उपस्थिति रही। समापन पर प्राचार्य ने सभी को आशीर्वाद स्वरूप यज्ञ का प्रसाद वितरित किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *