सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर अंचलाधिकारी ने जारी की आम सूचना

Barkatha : अंचल अंतर्गत विभिन्न मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा ने आम सूचना जारी की है । इस बाबत उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा है कि बरकट्ठा अंचल अंतर्गत सड़क/राजमार्ग के किनारे बालू, गिट्टी,पत्थर, ईंट आदि

Advertisement

Barkatha : अंचल अंतर्गत विभिन्न मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा ने आम सूचना जारी की है । इस बाबत उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा है कि बरकट्ठा अंचल अंतर्गत सड़क/राजमार्ग के किनारे बालू, गिट्टी,पत्थर, ईंट आदि अवैध रूप से रख दिया जाता है। इससे आमजनों का आवागमन बाधित हो जाती है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि यदि किन्हीं के द्वारा सड़क/राजमार्ग के किनारे बालू ,गिट्टी, पत्थर, ईंट रखा है तो उसे 24 घंटे के अंदर हटाना सुनिश्चित करें अन्यथा अतिक्रमण वाद के तहत नियमानुसार अतिक्रमण हटाने हेतु विधिवत कार्यवाई की जाएगी एवं इस कार्य में होने वाले खर्च की वसुली संबंधित व्यक्ति से की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधिवत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.