यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटहल मोड़, ओरमांझी व नगड़ी शाखा का उद्घाटन

Ranchi : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटहल मोड़, ओरमांझी एवं नगड़ी शाखा के नवनिर्मित शाखा परिसर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह अंचल कार्यालय प्रमुख रांची के द्वारा उप अंचल प्रमुख, विजय कुमार रॉय, अलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय- राँची एवं दोनों उपक्षेत्र प्रमुख

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटहल मोड़, ओरमांझी व नगड़ी शाखा का उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटहल मोड़, ओरमांझी एवं नगड़ी शाखा के नवनिर्मित शाखा परिसर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बैजनाथ सिंह अंचल कार्यालय प्रमुख रांची के द्वारा उप अंचल प्रमुख, विजय कुमार रॉय, अलोक कुमार, क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय- राँची एवं दोनों उपक्षेत्र प्रमुख क्रमशः विभाष कुमार मिश्रा, नीरज कुमार कंधवे की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया । उदघाटन समारोह में काफी संख्या में सम्मानित ग्राहकगण और जनसमूह उपस्थित हुए।

इस अवसर पर बैजनाथ सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हेतु तत्पर है। उन्होंने बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की और बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत है। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय, राँची के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा राँची शहर स्थित शाखाओं के शाखा प्रमुखगण भी उपस्थित रहे । सभी नवनिर्मित शाखाओं के शाखा प्रमुखों द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.